देश मे चलेगी स्लीपर कोच वाली 400 वंदे भारत ट्रेन ! जानिए कब से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन?

Vande Bharat Trains: भारत में हर दिन लाखों की तादाद में लोग रेल से सफर करते हैं। ऐसे में रेल से सफर करने वाले इन यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अगले साल बजट 2023-24 में भारत सरकार 300 से 400 नई वंदे भारत ट्रेन का ऐलान करने वाली है। बता दें कि इन नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा अगले 475 सेमी हाई स्पीड ट्रेन को चालू करने से पहले से घोषित योजना के साथ की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बात करें तो बता दें कि सरकार का लक्ष्य बढ़ती मांग के साथ यात्रियों की रेल यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाना है। ऐसे में सालाना 300 से 400 ऐसी ट्रेनों को सरकार की ओर से मंजूरी देने का फैसला किया जाएगा, जिससे यात्रियों के सफर को और भी आसान बनाया जा सके।

जल्द भारत में दौड़ेगी टिल्टिंग तकनीक वाली ट्रेनों

रेल मंत्रालय की ओर से बजट को लेकर साझा जानकारी में बताया गया है कि भारत सरकार 2025-26 की टिल्टिंग तकनीक वाली ट्रेनों के पहले सेट को भारत में लाएगी, जिससे यात्रियों का सफर और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। बता दें कि भारत सरकार की ओर से स्वीकृत 475 में से 100 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे ट्रेनों को तेज गति में दौड़ने में मदद मिल सके। इससे यात्रा के दौरान सफर आसान हो जाएगा।

Vande Bharat Trains

भारत को मिलेगी स्लीपिंग कोचवाली वंदे भारत

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए इस दौरान सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि अब उन्हें वंदे भारत ट्रेन में भी स्लीपर कोच मिलेंगे। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की है। उन्होंने बताया है कि स्लीपर कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली तिमाही में शुरू हो जाएगी। फिलहाल यह सभी ट्रेनें ब्रॉड गेज नेटवर्क के लिए है। रेल मंत्रालय की ओर से इस दौरान यह भी बताया गया कि फिलहाल भारत सरकार ऐसी ट्रेनों का निर्माण करने के लक्ष्य पर काम कर रही है, जो स्टैंडर्ड गेज नेटवर्क पर चल सके। इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक परीक्षण करने के लिए राजस्थान में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से एक परीक्षण ट्रैक भी विकसित किया जा रहा है।

bullet trains

देश में कब दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन?

इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साझा जानकारी में ये भी बताया कि- देश की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) 2026 से पटरी पर दौड़ती नजर आयेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में देश में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि बता दे आज से इनकी संख्या 6 हो गई है, क्योंकि आज ही पीएम मोदी ने बंगाल में नई वंदे भारत ट्रेंन को हरी झंड़ी दिखाई है।

मालूम हो कि देश में पहली वंदे भारत ट्रेंन का आगाज 2019 में नई दिल्ली और वाराणसी के बीच हुआ था। इसके बाद देश के कई हिस्सों में आज वंदे भारत से चल रही है। बता दे इन ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटे है, लेकिन फिलहाल इसे 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इन्हें पटरी पर दौड़ाया जा रहा है। वहीं बात अगल देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की करें, तो बता दे कि गांधीनगर और मुंबई के बीच ये पहली बुलेट ट्रेन दौड़ाई जायेगी, जिसकी रफ्तार 320 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। सूत्रों  की माने तो यह ट्रेन 2026 तक पटरी पर दौड़ती नजर आयेगी।