Weather Report: ठंड-कोहरे के डबल अटैक ने जमा दिया जीवन, इस राज्यों में पहली पर बार इतनी ठंड

Today Weather Report: देश के तमाम हिस्सों में ठंड का कहर अपने चरम पर है। वहीं मौसम विभाग में कई राज्यों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की चादर आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। लगातार बढ़ती ठंड और गिरते पारे के साथ सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही रेल के पहिए और हवाई उड़ानों की रफ्तार भी थम गई हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान सामान्य की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। इस दौरान कई राज्यों में तो ठंड का स्तर उस लेवल पर पहुंच गया है कि यह कहना गलत नहीं होगा, कि इन राज्य में पहली बार इतनी ठंड पड़ी है।

Weather Report

क्या कहते हैं मौसम विभाग के आंकड़े

भारत के अधिकतम राज्यों में बीते 5 से 6 दिनों के अंदर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने में 8 तारीख तक कई राज्यों में अधिकतम तापमान 22.67 डिग्री रहा। इसके बाद तुरंत मौसम ने अपना मिजाज बदला और पारा 1 से 5 डिग्री के बीच आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 1951 के बाद 9 जनवरी 26वां सबसे ठंडा तापमान वाला दिन रहा। इस दौरान कई राज्यों में तापमान शून्य पर भी पहुंच गया।

इन राज्यों में पड़ी पहली बार इतनी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में उत्तर भारत के कई हिस्से पूरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा ठंडे रहे। इस कड़ी में राजस्थान, बिहार, पंजाब, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट लगभग एक दशक बाद दर्ज की गई। वहीं हरियाणा में ऐसा दूसरी बार हुआ है। बात राजधानी दिल्ली की करें तो बता दें कि एक दशक में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब दिल्लीवासियों को इतनी ठंड की मार झेलनी पड़ी हो, जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी पहली बार जनवरी में इतनी कड़ाके की ठंड का अनुभव किया गया है।

बात अन्य राज्यों की करें तो बता दे कि हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पूर्वी राज्य सिक्किम और मेघालय को छोड़कर एकमात्र ऐसे राज्य रहे, जहां जनवरी का महीना बीते साल के मुकाबले गर्म रहा। वहीं अधिकांश प्रायद्वीपीय राज्य सामान्य जनवरी की तुलना में थोड़े गर्म मौसम के मिजाज के साथ और हल्की ठंड के अनुभव का लुत्फ उठाते नजर आए।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक कम रहे। बीते सालों में ऐसा नहीं था, जनवरी 2022 में बारिश के कारण ठंड महसूस हुई थी। तो वहीं इस साल बिना बारिश के कई राज्यों में तापमान 0 से 5 के बीच घूम रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 15 दिनों में कुछ राज्यों में हल्की बूंदाबांदी के पूर्वानुमान बताएं हैं।।

कैसा रहेगा आज का मौसम

बात देश के तमाम हिस्सों में आज के मौसम की करें तो बता दें कि आज राजधानी दिल्ली, राजस्थान के जयपुर और चुरु, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड और बढ़ने की संभावना है। हालांकि इस दौरान लोगों को कोहरे से राहत मिल सकती है, लेकिन शीतलहर का कहर आज भी जारी रहेगा।