Anil Kapoor: 2 दर्जन से ज्यादा लड़कियों को कर चुके है डेट, श्रीदेवी के लिए बोनी से कर ली थी लड़ाई

Anil Kapoor Love Affairs: अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एवरग्रीन एक्टर कहे जाते हैं। 66 साल की उम्र में भी अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के न्यूकमर्स एक्टर्स को बराबर की टक्कर देते हैं। अनिल कपूर की फिटनेस से लेकर उनकी एक्टिंग तक ने लोगों के बीच काफी पॉपुलरिटी बटोरी है। अनिल कपूर ने अपने दमदार अभिनय के चलते ही लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री में आज अनिल कपूर का ‘मिस्टर इंडिया’ के नाम से बुलाया जाता है।

हालांकि यह बात अलग है कि अनिल कपूर ने अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी है। ऐसे में सबसे ज्यादा नाम अनिल कपूर का तब सुर्खियों में रहा जब शादीशुदा होने के चलते उनका नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित से लेकर किमी काटकर तक का नाम शामिल है।

सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिजी अभिनेताओं में से एक है। अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में फिल्म हमारे तुम्हारे से की थी। इस फिल्म में अनिल कपूर एक बेहद छोटे से रोल में नजर आए थे, लेकिन इसी के साथ उनके करियर की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने वमसा विरुक्षम नामक तेलुगू फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अनिल कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 40 साल हो गए और इन 40 सालों में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Anil Kapoor

माधुरी दीक्षित से लेकर किमी काटकर तक रहे लव अफेयर के चर्चे

अनिल कपूर का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम के साथ-साथ उनके अफेयर्स के चलते भी काफी सुर्खियों में रहा है। अभिनय के पर्दे पर रोमांस का तड़का लगाते लगाते अनिल कपूर ने अपनी जिंदगी में भी रोमांस के काफी जलवे बिखेरे है। शादीशुदा होने के बावजूद भी अनिल कपूर की जिंदगी में कई हसीनाओं की एंट्री हुई है और इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

किमी काटकर के चलते घर में मचा था कलेश

अनिल कपूर 80 के दशक के मशहूर अभिनेताओं में से एक है। 80 के दशक में अनिल कपूर का नाम सुपरहिट एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ जुड़ा था। उस दौरान दोनों के लव अफेयर्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं उन दिनों तो यह भी कहा जाता था कि अनिल कपूर अपनी हर फिल्म के लिए मेकर्स को एक्ट्रेस के लिए किमी काटकर का नाम ही सजेस्ट करते थे।

अनिल कपूर ने एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ ऑन स्क्रीन काफी बोल्ड सीन दिए हैं। उस दौर में अनिल कपूर और किमी काटकर के इंटिमेट सीन ने इंडस्ट्री में काफी हंगामा भी मचाया था। किमी काटकर संग बढ़ते रिश्ते के कारण अनिल कपूर की निजी जिंदगी में भी काफी हंगामा हुआ था। दरअसल जब अनिल कपूर और किमी काटकर के रिश्ते की भनक सुनीता को लगी थी, तो उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि उन्हें संभालने के लिए अनिल कपूर ने उसके बाद से किमी काटकर के साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं की।

किमी के हुई शिल्पा की एंट्री

इसके बाद अनिल कपूर का नाम शिल्पा शिरोडकर के साथ काफी सुर्खियों में रहा। शिल्पा और अनिल की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो काफी सुर्खियां बटोरी रही थी, लेकिन इसके साथ ही दोनों के अफेयर के चर्चे भी खबरों के गलियारों में टॉप ट्रेंड में रहने लगे थे। शिल्पा शिरोडकर और अनिल कपूर के अफेयर की खबरों को सुनने के बाद सुनीता ने उन्हें छोड़ने तक का फैसला कर लिया था।

Anil Kapoor

माधुरी के साथ भी रहे अफोयर्स के चर्चे

शिल्पा शिरोडकर के बाद अनिल कपूर की जिंदगी में माधुरी दीक्षित की एंट्री हो गई थी। उस दौरान माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर ने कई फिल्मों में काम किया, जिसके चलते दोनों की करिबियां बढ़ने लगी और इसकी आंच भी उनके घर तक पहुंच गई। लगातार एक के बाद एक अनिल के अफेयर्स ने सुनीता को तोड़ दिया था। सुनीता तंग आ गई थी और इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर को सुधारने की चेतावनी दे दी थी।

जब श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर से लड़ गए अनिल कपूर

अनिल कपूर कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमांस हर तरीके की फिल्मों में कितने अच्छे से ढल जाते हैं, यह तो आप उनकी फिल्में देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी रोमांस और ड्रामे की बिल्कुल कमी नहीं रही है। अनिल कपूर का अपनी फैमिली के साथ काफी अच्छा बांड है। ऐसे में बात उनके भाइयों संजय कपूर और बोनी कपूर की हो, तो उनके साथ भी अनिल कपूर एक बेहद खूबसूरत रिश्ता निभाते हैं। लेकिन एक समय की बात है जब अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच श्रीदेवी को लेकर झगड़ा हो गया था। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि अनिल कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने वाली श्रीदेवी कि जब घर में एंट्री हुई तो उनके भाई के साथ उनके संबंध बिगड़ने लगे थे।

जब मिथुन को डेट कर रही थी श्रीदेवी

दरअसल ये उन दिनों की बात है जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी। उस दौर में श्रीदेवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक थी। ऐसे में बोनी कपूर ने जब अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी को साइन किया, तो इस बात को लेकर बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच काफी कहासुनी हुई। हालात इतने खराब हो गए कि अनिल कपूर सेट छोड़कर चले गए।

बोनी कपूर उन दिनों अपनी फिल्म के प्रोडक्शन को लेकर काफी व्यस्त थे। वहीं इस फिल्म में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी को साइन करने का मन बना लिया था, लेकिन श्रीदेवी ने पहले यह ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दी, लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी बड़ी फीस मांगी। दरअसल उन दिनों श्रीदेवी काफी पॉपुलर थी और अपनी हर फिल्म के लिए 8,50,000 रुपए फीस लेती थी, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने बोनी कपूर से 10 लाख रुपए फीस मांगी, तो बोनी कपूर ने उन्हें 11 लाख रुपए ऑफर कर दिए।

बोनी कपूर की हरकत से नराज हो गए अनिल कपूर

इस बात से अनिल कपूर गुस्सा हो गए। उन्हें समझ में नहीं आया कि आखिर बोनी कपूर ने ऐसा क्यों किया। अनिल कपूर की नाराजगी की वजह यह थी कि उन्होंने इस फिल्म में अपना पैसा निवेश किया था, इसलिए वह इस फिल्म के बजट को लेकर काफी परेशान थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह का गैर जरूरी खर्च किया जाए। ऐसे में श्रीदेवी को 1 लाख रुपए एक्स्ट्रा ऑफर करने पर अनिल कपूर गुस्सा हो गए और मिस्टर इंडिया का सेट छोड़ कर चले गए।

हालांकि बाद में इस मामले को डायरेक्टर शेखर कपूर ने संभाल लिया और वह अनिल कपूर को समझा कर सेट पर वापस ले आए। वापस काम करने के लिए अनिल कपूर मान तो गए, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रख दी और इस शर्त के मुताबिक अब अनिल कपूर इस फिल्म के प्रोडक्शन का सारा काम खुद संभालने लगे। फिल्म रिलीज होने के बाद यह इतनी जबरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म ने अंधाधुंध कमाई की। ऐसे में इस फिल्म का बड़ा हिस्सा भी अनिल कपूर ने अपने नाम कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के चलते अनिल कपूर और बोनी कपूर के रिश्ते में आई दूरी का असर उनकी जिंदगी में इतना ज्यादा रहा, कि दोनों ने 8 महीने तक एक दूसरे से बात भी नहीं की।