Happy New Year: दुनिया में गूंजेगा ‘जय भारत’, 2023 में हाईड्रोजन ट्रेन, चंद्रयान-3, G-20 के साथ बढ़ेगा देश का दमखम

Photo of author

Growing India In 2023: नए साल में भारत का बढ़ता दमखम पूरी दुनिया में गूंजता दिखाई दे रहा है। 2023 के साथ ही बदले भारत की तस्वीर दुनिया भर के सभी देशों में आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंच रहे भारत की छवि को साफ कर दिया है। यही वजह है कि भारत आज विकास और तरक्की के नए मुकाम को छू रहा है। इसके मद्देनजर आज भारत में हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train), चन्द्रयान-3 (chandrayaan-3) जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए G-20 जैसे बड़े आयोजनों की अध्यक्षता करने का मौका भी इस साल भारत को मिलेगा।

हालांकि यह बात अलग है कि इस साल भी महामारी एक बार फिर से भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है, लेकिन इसके बावजूद देश इस साल कई नई उपलब्धियों और ऊंचाइयों को छूने वाला है। इस लिस्ट में शामिल उपलब्धियों के बारे में आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

hydrogen train

2023 में शुरू होगी हाइड्रोजन ट्रेन

बदलते भारत में अब जल्द ही हाइड्रोजन गैस से चलने वाली देश की पहली ट्रेन का नाम भी जुड़ने वाला है। देश में हाइड्रोजन गैस से संचालित पहली ट्रेन वंदे मेट्रो ट्रेन इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों से ध्वनि प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और साथ ही इंजन से भाग और वाष्पीकृत पानी का भी उत्सर्जन होगा।

जी-20 की अध्यक्षता करेगा भारत

भारत साल 2023 में बदलते भारत की एक मजबूत छवि को वैश्विक स्तर पर उकरेगा। इस कड़ी के मद्देनजर भारत इस साल जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बता दे यह सम्मेलन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है और सभी देश धीमी अर्थव्यवस्था के दंश को झेल रहे हैं। साथ ही उच्च मुद्रास्फीति भी सभी देशों के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में भारत की वैश्विक छवि को वैश्विक पटल पर दिखाना यह भारत के लिए किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं है।

hydrogen train

chandrayaan-3

इसके साथ ही भारत chandrayaan-3 को अगस्त 2023 में लांच कर सकता है। बता दे यह मिशन chandrayaan-2 का फॉलोअप मिशन है। भारत ने सितंबर 2019 में चंद्रयान कारोबार उतारने के अपने पहले प्रयास में विफलता के बाद इसकी तैयारी शुरू की ।थी ऐसे में यह भारत के लिए एक बार फिर से एक बड़ा क्षण होगा।

अग्निवीर के साथ बढ़ेगा भारत का दमखम

नए साल के साथ भारत का दमखम भी बढ़ जाएगा, जिसके तहत 3 सेना यानी थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अग्नि वीर का पहला बैच तैनात किया जाएगा। थल सेना में पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जुलाई 2023 में इनकी तैनाती भी शुरू हो जाएगी। वही वायु सेना में 30 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा और नौसेना में भी अग्नि वीरों का प्रशिक्षण अभी चल रहा है।

खुल जाएगा सबसे लंबा सी-ब्रिज

इसके साथ ही देश का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का निर्माण कार्य भी इस साल पूरा हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे मुंबई और नवी मुंबई के बीच बनाया जा रहा है, जिसकी दूरी 30 मिनट में तय की जा सकती है। मौजूदा समय में इस दूरी को तय करने में डेढ़ घंटे का समय लगता है। ऐसे में इस ब्रिज के बनने के बाद लोगों का एक घंटा बच जाएगा।

महिला IPL

महिला IPL

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मार्च 2023 में महिला इंडियन प्रीमियर लीग को आयोजित करने की घोषणा भी कर दी है, जिसके साथ ही ऐसा पहली बार होगा जब देश में महिला क्रिकेटरों इंडियन प्रीमियर लीग जाएगी, जिसका सीधे तौर पर फायदा महिला क्रिकेटर को मिलेगा और साथ ही महिलाओं के बढ़ते स्तर के साथ-साथ उनकी नई प्रतिभाएं भी सामने आएंगी।

4 साल की होगी ग्रेजुएशन

इसके अलावा साल 2023 में एक बार फिर एजुकेशन में बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसके साथ ही ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम को 4 साल का कर दिया जाएगा। इस नए बदलाव के साथ 3 साल पूरा होने के बाद जिन अभ्यर्थियों ने 3 साल यूजी कोर्स चुना होगा, उन्हें कार्यक्रम छोड़ने का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन अगर कोई छात्र पहले या दूसरे साल में ही को छोड़ना चाहता है तो उसे यूज सर्टिफिकेट या यूजी डिप्लोमा मिलेगा। 4 साल का कोर्स पूरा करने के बाद ही यूजी उन्हें संबंधित स्ट्रीम में ऑनर्स की डिग्री देगा।

मंडरा रहा बढ़ती आबादी का संकट

इसके साथ ही इस साल भारत पर एक बार फिर बढ़ती जनसंख्या का खतरा मंडरा रहा है। बता दे कि भारत इस साल सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन सकता है। दरअसल मौजूदा समय में भारत की आबादी 1.41 अरब है, जबकि अभी भी नंबर वन पर 1.42 अरब से चल रहा है। लेकिन भारत में लगातार बढ़ते जन्म दर को देखते हुए भारत के नंबर वन पर पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment