Debina Bonnerjee baby: 7 महीने में दूसरी बार मां बनी देबिना बेनर्जी, गुरमीत चौधरी ने लोगों से की ये अपील

Gurmeet Choudhary And Debina Bonnerjee Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी एक बार फिर मां (Debina Bonnerjee Become Mother) बन गई। 7 महीने पहले उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था। वहीं अब एक बार फिर उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि इस खबर को खुद गुरमीत चौधरी ने एक तस्वीर (Gurmeet Choudhary Baby Girl) के साथ साझा करते हुए बताया कि वह एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। अपनी बेबी गर्ल का दुनिया में स्वागत करते हैं।

इस दौरान गुरमीत ने पोस्ट करते हुए लिखा- बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है… हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखने की भी अपील की है। गुरमीत चौधरी ने कहा कि हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में दस्तक दे चुकी है। आप सभी के प्यार और ब्लेसिंग्स की जरूरत है।

गुरमीत चौधरी ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी के इस पोस्ट से यह तो साफ जाहिर है कि उनकी बेबी गर्ल प्रीमेच्योर बेबी है। कुछ दिन पहले ही देबिना बनर्जी ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि नन्हें बेबी के आने की खुशी में वह अस्पताल जाने के लिए अपना बैग पैक कर चुकी है, क्योंकि उन्हें सभी चीजें जल्दी करने की आदत है। हालांकि फैंस उनकी इस बात को समझ नहीं पाए थे। वहीं अब उनकी दूसरी बेबी गर्ल के जन्म पर सभी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

गुरमीत चौधरी के पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इंडस्ट्री के सभी लोगों के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इस दौरान गुरमीत चौधरी के इस पोस्ट पर सबसे पहला कमेंट सोनू सूद ने किया है। उन्होंने दोनों कपल को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। इसके बाद कॉमेडियन भारती ने कमेंट कर लिखा- याहू… बधाई हो, बेबी गर्ल चाहिए मुझे भी…

अप्रैल में हुआ था पहली बेटी का जन्म

बता दे देबिना बनर्जी ने 3 अप्रैल को अपनी पहली बेटी लिएना को जन्म दिया था। पहले बेबी के जन्म के एक महीने बाद ही देबिना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस दौरान देबिना बनर्जी ही नहीं, बल्कि गुरमीत चौधरी भी एक महीने बाद ही दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोल भी हुए थे। लोगों का कहना था कि आखिर इतनी जल्दी क्या थी। फिलहाल उन्हें अभी अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए था।

गुरमीत चौधरी और देबिना की लव स्टोरी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की पहली मुलाकात रामायण टीवी सीरियल के दौरान हुई थी। दोनों ने इस शो के बाद ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और शादी के 11 साल बाद देबिना बनर्जी मां बनी। देबिना जब पहली बार मां बनी, तब उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी कि उन्हें कंसीव करने में काफी कॉम्प्लिकेशंस का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार वह मां बनीं। वहीं अब दूसरी बार मां बनने के बाद दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है।