Isha Ambani के जुड़वा बच्चे जन्म के साथ ही बनें करोंड़पति, जाने कितने कितनी संपत्ति के है मालिक

Isha Ambani Kids Net Worth: देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industry) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने हाल ही में जुड़वा बच्चों (Isha Ambani Twin Kids) को जन्म दिया है। इसके साथ ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल (Anand Piramal) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। बच्चों के जन्म के साथ बीते 1 महीने से अंबानी परिवार और पीरामल परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है। दुनियाभर के तमाम कारोबारियों ने अंबानी परिवार (Ambani Family) को इस के लिए बधाइयां भी दी है, इसके साथ ही दोनों अरबपति परिवारों के घर में जन्मे इन बच्चों को लेकर पूरे देश में चर्चा भी शुरू हो गई है।

ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

मुकेश अंबानी देश के दूसरे नंबर के सबसे बड़े कारोबारी होने के साथ-साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक भी है। मुकेश अंबानी की तरह ही उनकी लाडली बेटी ईशा अंबानी भी बिजनेस इंडस्ट्रीज में अपना मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल करने वाली महिलाओं में से एक है। ईशा अंबानी इंडस्ट्री में ही काम करते हुए अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी थी।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं, जिनमें उन्हें एक लड़का और एक लड़की हुई है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने अपनी बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। बता दे अपने जन्म के साथ ही ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के यह जुड़वा बच्चे करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए है।

नाना-नानी से लेकर दादा-दादी के पास है करोड़ों का कारोबार

19 नवंबर 2022 को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। जन्म के साथ ही यह बच्चे अरबों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। ईशा के बच्चों के नाना और दादा दोनों ही देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक है। दिसंबर 2022 में आई ब्लूमबर्ग बिलेनियर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 76 अरब डॉलर थी। तो वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक आनंद पीरामल के परिवार की कुल संपत्ति 5.38 मिलियन डॉलर की थी। ऐसे में यह तो साफ है कि यह दोनों उद्योगपति अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं इस लिस्ट में आनंद पीरामल के परिवार को 47वीं रैंक हासिल हुई है।

ईशा अंबानी

कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है ईशा अंबानी 

ऐसे में बात अगर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की संपत्ति की करें तो बता दे कि ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के कई अलग-अलग वेंचर्स में भी वह कई अहम पदों की जिम्मेदारियों को संभाल रही है और इन पदों पर रहते हुए ईशा अंबानी करोड़ों की कमाई करती है। ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की इकलौती लाडली बेटी होने के साथ-साथ वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर भी है।

कई रिलायंस ब्रांड का पदभार संभाल रही है ईशा अंबानी

जिओ के अलावा ईशा अंबानी के पास रिलायंस रिटेल की भी जिम्मेदारी भी है। साथ ही ईशा अंबानी रिलायंस इन्फोकॉम के डायरेक्टर का पदभार भी संभाल रही है और साथ ही में रिलायंस के ऑनलाइन फैशन रिटेल ब्रांड AJIO की कमान भी ईशा अंबानी के ही हाथ में ही है।

16 साल की उम्र में बनी थी देश की सबसे कम उम्र की अरबपति महिला

ईशा अंबानी का नाम फॉर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में आता है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशा अंबानी 16 साल की उम्र में ही देश की सबसे कम उम्र की अरबपति महिला रह चुकी है। 16 साल की उम्र में ही उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर हासिल कर लिए थे। साल 2018 में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई थी। ईशा के पति आनंद पीरामल देश के बड़े उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आनंद पीरामल के पास पीरामल ग्रुप की पूरी जिम्मेदारी है। पीरामल ग्रुप देश के मशहूर उद्योगपतियों में से एक है, जिसे फॉर्ब्स की लिस्ट में इस साल 47वीं रैंक मिली है।

ईशा अंबानी के पति

कौन है ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल

आनंद पीरामल अजय पीरामल के एकलौते बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय पीरामल ‘पीरामल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप’ के चेयरमैन का पदभार संभाल रहे है। मालूम हो कि हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अजय पीरामल की कुल संपत्ति 5.38 मिलीयन डॉलर है। इसी के साथ उन्होंने फॉर्ब्स की लिस्ट में उन्हें 47वीं रैंक मिली है। बता दें कि शादी से पहले ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी कर चुके हैं, जिसका खुलासा दोनों की वायरल तस्वीरों के साथ हुआ था।

कितनी है आनंद पीरामल की नेटवर्थ

बात ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के नेटवर्थ की करें तो बता दे कि फॉर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीरामल ग्रुप इंडस्ट्रीज के पास मौजूदा समय में 5.38 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, जिसके साथ आनंद पिरामल भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसके साथ ही वह पीरामल ग्रुप इंडस्ट्री में कई अहम जिम्मेदारियों को भी संभाल रहे हैं।

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की लव स्टोरी

मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी और ग्रुप इंडस्ट्रीज के इकलौते वारिस आनंद पीरामल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने परिवारों के सामने अपने रिश्ते का खुलासा किया। इस दौरान आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को काफी रोमेंटिक अंदाज में प्रपोज भी किया।

दोनों की लव स्टोरी के खुलासे के साथ दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए मान गए। साथ ही ईशा अंबानी के घर वाले भी इस रिश्ते के लिए मान गए और इसके बाद काफी ग्रैंड तरीके से यह शादी की गई। बता दे ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक है, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

90 करोड़ का था ईशा अंबानी का शादी का लंहगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो लहंगे पहना था, उसकी कीमत 90 करोड़ रुपये थी। मालूम हो कि ईशा अंबानी के इस 90 करोड़ रुपये के लहंगे को हर पैनल को मुगल जाली, वसली, मुकेश, उत्कीर्णन और जरदोजी वर्क के साथ हाथ की कढ़ाई से फ्लोरल टच के साथ तैयार किया गया था। इसकी खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके चर्चे आज भी सुर्खिया बटौरते हैं।