मुकेश अंबानी के बेटे Anant Ambani का हुआ रोका, जाने कौन है अंबानी परिवार की होने वाली बहु Radhika Merchant

Photo of author

Anant Ambani And Radhika Merchant: देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। यह साल अंबानी परिवार में कई खुशियां लेकर आया है। इसी साल नवंबर महीने में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Mukesh Ambani And Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों (Isha Ambani Twins Kids) को जन्म दिया था। वह अब उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका राधिका मर्चेंट (Anant Ambani And Radhika Merchant Roka) के साथ हो गया है। हालांकि अब तक दोनों की शादी (Anant Ambani And Radhika Merchant Marriage) की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Anant Ambani And Radhika Merchantमुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेेंट हुई सगाई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। राधिका अंबानी परिवार के साथ भी कई फंक्शंस में नजर आ चुकी है। अनंत और राधिका के रोके की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे इन तस्वीरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट से हो गई है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पिरामल नाथवानी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। उन्होंने सगाई की तस्वीरों को साझा करते हुए कपल को बधाई दी है।

Anant Ambani And Radhika Merchant

राजस्थान में हुआ राधिका और अनंत का रोका

बता दे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका मुंबई में नहीं बल्कि राजस्थान में हुआ है। जानकारी के मुताबिक नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में ये सगाई हुई है। इस दौरान सगाई के मौके पर परिवार और कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे। दोनों के रोके की तस्वीरें परिमल नाथवानी ने ट्विटर पर साझा की है। इस दौरान अनंत अंबानी गुलाबी रंग के शेडेड कुर्ते में और राधिका बेबी पिंक कलर के लहंगे और खूबसूरत गहनों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही है।

कौन है अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट उनके एक करीबी दोस्त वीरेंद्र मर्चेंट और शाइला मर्चेंट की इकलौती बेटी है। बता दे फिर वीरेंद्र मर्चेंट एनकॉर हेल्थ केयर के सीईओ है। उनका नाम देश के मशहूर कारोबारियों में शुमार है। राधिका मर्चेंट ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की थी। इसके बाद में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चली गई थी। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनामी डिग्री हासिल की है।

Anant Ambani And Radhika Merchant

राधिका मशीन और अनंत अंबानी की लव स्टोरी

अंबानी परिवार की छोटी बहु रानी राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर है। अनंत और राधिका की मुलाकात बचपन में हुई थी। दोनों कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट भी कर रहे हैं। बता दे अनंत को पिछले साल रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी और रिलायंस न्यू एनर्जी का डायरेक्टर बनाया गया था।

वही बात राधिका मर्चेंट की करें तो बता दें कि राधिका ने गुरु भावना टक्कर से नृत्य की शिक्षा ली है। अनंत के अलावा नीता अंबानी श्लोक और ईशा के साथ भी राधिका बेहद खूबसूरत और स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती है। ईशा अंबानी और राधिका के बीच काकी गहरी दोस्ती है। राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार के लगभग सभी फंक्शंस में देखा जाता है।

Leave a Comment