5 घंटे कम हुआ दिल्ली से हिमाचल का सफर, जाने चौथी वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग, किराया और रूट

Photo of author
New Vande Bharat Express

New Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज देश को चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। इस कड़ी में अब यह नई वंदे भारत ट्रेन (Fourth Vande Bharat Train) दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना से अंब अंदौरा तक पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। पीएम ने ऊना स्टेशन से चौथी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को कम करने के साथ ही रफ्तार की एक नई सौगात देगी।

वंदे भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली और चंडीगढ़ का समय में 3 घंटे में तय किया जा सकता है। एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए इसमें सफर कर सकते हैं। जाने क्या है ट्रेन का किराया (Vande Bharat Train Fare) और क्या है ट्रेन की टाइमिंग (Vande Bharat Train Timing) और शेड्यूल (Vande Bharat Train Schedule)…

कितना होगा नई वंदे भारत ट्रेन का किराया (Vande Bharat Train Fare) 

वहीं बात वंदे भारत ट्रेन के किराए की करें तो बता दें कि अगर आप वंदे भारत ट्रेन की चेयर कार से दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर करते हैं, तो आपको इसके लिए ₹805 खर्च करने होंगे। वही अगर आप अपने सफर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का चयन करते हैं, तो इसके लिए आपको ₹1495 खर्च करने होंगे। आपकी यह पूरी यात्रा 2 घंटे 50 मिनट में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से बुधवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी 6 दिन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर, साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी।

पीएम दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन के लेटेस्ट वर्जन को हरी झंडी

अधिकारियों द्वारा नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यह पहले की तुलना में ज्यादा अपग्रेडेड और उन्नत संस्करण की है। बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति के साथ आपको अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में यह सक्षम है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन पटरी पर रफ्तार भरती नजर आएगी। इस कड़ी में यह अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में स्टॉपेज लेगी। यह महज 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी।

बता दे वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों के समय को बचाने एवं उन्हें एक आरामदायक सफर प्रदान करने के लिए की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर दौड़ाने का सपना देशवासियों को एक नई रफ्तार दे रहा है।

क्या है वंदे भारत ट्रेन का रूट और टाइम टेबल (Una To Delhi Vande Bharat Train Schedule And Timing)

बात वहीं हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत ट्रेन के रूट की करें, तो बता दें कि यह अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 3:35 पर चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब पर रुकेगी। चंडीगढ़ से रवाना होने के बाद यह 6:25 पर दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन अंब अंदौरा से दिल्ली तक के सफर में महज साढ़े 5 घंटे का समय लेगी।

वही बात इस ट्रेन के रिवर्स रूट की करें तो बता दें कि यह ट्रेन रिवर्स रूट पर दिल्ली से सुबह 5:50 पर रवाना होगी और 10:34 पर ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11:05 पर अंब अंदौरा में इसकी यात्रा समाप्त होगी। यह ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर की रफ्तार से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

Leave a Comment