Weather Report: प्रचंड ठंड का रेड अलर्ट जारी, कहीं ‘0’ तापमान तो कहीं ‘0’ विजिबिलिटी

Photo of author

Weather Forecast Today: देश के तमाम हिस्सों में ठंड का कहर घटते पारे के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। पूरे उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। दिल्ली में तो ठंड ने कई साल का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी हालात बहुत खराब है। मौसम विभाग ने लगातार पारे और बढ़ती ठंड के साथ-साथ घने कोहरे को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

Weather Forecast Today

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लगातार घटते पारे को लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो गंगेटिक प्लेन इलाकों में सतह के निकट हल्की हवा और उच्च नमी की वजह से अगले 3 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी 0 मीटर तक हो सकती है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, असम में कोहरे का कहर आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा, जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्यों में रेड अलर्ट के साथ-साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से अपने वाहनों के पहियों की रफ्तार को धीमा करने की भी अपील की है।

राजधानी दिल्ली बनी हिल स्टेशन

दिल्ली में बीते 3 दिनों से पारा 1 से 5 के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 3 दिनों से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान किसी हिल स्टेशन से भी कम है, जिससे दिल्ली के लोगों को हिल स्टेशन से भी ज्यादा कंपा देने वाली ठंड का अनुभव हो रहा है। वही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में रेड अलर्ट और यूपी के साथ-साथ राजस्थान और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में कोहरे का कहर और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई है।

Weather Forecast Today

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 10 जनवरी से लोगों को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जनवरी की रात से नया पश्चिम विक्षोभ आने वाला है। ऐसे में 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति समाप्त हो सकती है।

थम गई हैं ट्रेन और हवाई जहाज की रफ्तार

लगातार बढ़ती ठंड और काली कोहरे की चादर के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसके कारण यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में जाने वाली ट्रेनें अपने तय समय से देरी चल रही है। बता दे गाजियाबाद में शीतलहर की वजह से कक्षा 1 से 8। तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं वहीं मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का एक 11 जनवरी तक और भी परेशान कर सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में हालात बहुत बुरे हैं। यूपी से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक कहीं पारा शून्य पहुंच गया है, तो कहीं विजिबिलिटी शून्य है। लगातार बढ़ती ठंड कोहरे और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा ठंड का कहर यूपी पर बरस रहा है, जहां तापमान 2 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

Weather Forecast Today

ठंड के कारण बंद हुए स्कूल

लगातार बढ़ती ठंड और गिरते पारे के साथ दिल्ली, बिहार, यूपी के कई स्कूलों में छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई है। बिहार में भी 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। घने कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को दिन में भी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर ही चलना पड़ रहा है। वही 32 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं लोगों को हाड़ कपा देने वाली ठंड का अनुभव करा रही हैं।