Weather: ठंड का रेड अलर्ट! राजधानी की ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Photo of author

Weather Forecast Today: देश के तमाम हिस्से में ठंड का कहर अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में जबरदस्त शीतलहर चल रही है और इसके साथ ही कोहरे की काली चादर ने लोगों के आवागमन पर ब्रेक लगा दिया है। वही रेलवे द्वारा साझा जानकारी में बताया गया है कि कोहरे के कारण बीते 24 घंटे में 36 ट्रेनें अपने तय समय से लेट पहुंची है। दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा साझा जानकारी में दिल्ली से उड़ने वाली और यहां लैंड होने वाली फ्लाइट को लेकर भी हो रही लेटलतीफी की जानकारी साझा की है।

 

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सोमवार के दिन न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। ऐसे में पांचवें दिन भी दिल्ली में ठंड का कहर अपने चरम पर रहा और उस पर शीतलहर का प्रकोप भी लोगों के जनजीवन को प्रभावित करता नजर आया। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2013 के बाद पहली बार इस साल जनवरी में 5 दिन तक लगातार शीतलहर का प्रकोप देखा गया है। बता दे इससे पहले साल 2013 के जनवरी महीने में लगातार पांच दिनों तक शीतलहर दर्ज की गई थी। वहीं इस साल 6 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस था। 7 जनवरी को 2.2 डिग्री सेल्सियस, 8 जनवरी को 1.9 डिग्री सेल्सियस और 9 जनवरी को 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अपने तय समय से देरी से चल रही है यह सभी ट्रेनें

कोहरे के कारण फ्लाइट की उड़ान की थमी

  • दिल्ली से जयपुर
  • दिल्ली से शिमला
  • दिल्ली से काठमांडू
  • दिल्ली से चंडीगढ़-कुल्लू
  • दिल्ली से देहरादून

इन सभी जगह जाने वाली फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से पहुंची है। वहीं मौसम विभाग में इन दिनों में यात्रा करने वाले लोगों से अपने आवागमन के साधन की समय सारणी को पहले से जांच में की सलाह भी दी है।

इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

लगातार बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों के लिए मौसम विभाग में रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग का कहना है कि इन सभी राज्यों में अलग-अलग जगह पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इन राज्यों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इसी के मद्देनजर इन राज्यों को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है।

शुन्य हुई विजिबिलिटी

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक ठंड के चलते रेड अलर्ट के साथ-साथ कई राज्यों में घने कोहरे की भी संभावना जताई गई है। वहीं बीते 5 दिनों से कई राज्यों में विजिबिलिटी 0 तक हो गई है। बाकी दिनों के मुकाबले आज हालात कुछ सामान्य नजर आ रही है। आज कोहरे के कारण दृश्यता 25 मीटर रह गई है। पंजाब के भटिंडा और अंबाला के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आगरा, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 0 पर है। वहीं कई जगहों पर 25 से 50 मीटर के बीच विजिबिलिटी नजर आ रही है।