Weather Today: राजधानी समेत इन राज्यों में ठंड का कहर जारी, पारा शुन्य से नीचे, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देश के तमाम हिस्सों में ठंड का कहर अपने चरम पर है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई जगहों पर तो पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। लगातार गिरते पारे और बढ़ते शीतलहर के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही घने कोहरे के कारण लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वही पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर और भी ज्यादा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लगातार गिरते पारे, शीतलहर और कोहरे के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में दिल्ली सहित उत्तर भारत में शनिवार को गलन भरी ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सफरदरजंग मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां है कितना तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जहां राजधानी दिल्ली में ठंड का पारा 1.5 डिग्री से 2.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, तो वही हिमाचल और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों और जम्मू कश्मीर के कुछ पर्यटन स्थलों पर भी तापमान 510 डिग्री के नजदीक दर्ज किया गया। इसके साथ ही गलन भरी ठंड और शीतलहर के कहर के साथ मध्य दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बात अन्य राज्यों के ठंड के कहर की करे तो बता दे कि अन्य राज्यों में भी पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। ज्यादातर राज्यों में पारा 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों को लेकर पूर्वानुमान जताया है कि कई राज्यों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर और कोहरे की चपेट में रह सकते हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के वनस्थली में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस सहित कुछ स्थानों में न्यूनतम तापमान में औसत तो कहीं बहुत ज्यादा गिरावट के पूर्वानुमान जताया है।

8 से 10 जनवरी के बीच और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि 8 से लेकर 10 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत में कोल्ड वेब के साथ-साथ कोहरे का कहर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ठंड और कोहरे से रविवार सोमवार के साथ-साथ आने वाले कुछ दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं अगले 48 घंटों में पंजाब और हरियाणा में भी गहरे कोहरे की चादर छाई रहेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में बिहार,। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में ठंड के और भी ज्यादा बढ़ने की संभावनाएं जताई गई है मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में शीतलहर और भी ज्यादा बढ़ेगी, जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। बता दे मध्य प्रदेश में अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है ।

देरी से चल रही ट्रेनें

बढ़ती ठंड के साथ-साथ ही विजिबिलिटी भी कोहरे के कारण कम हो गई है। यही वजह है कि बीते 36 घंटों में 1 घंटे से लेकर 7 घंटे तक लगभग सभी ट्रेनें लेट चल रही है ऐसे में मौसम विभाग ने सभी से अपनी यात्रा से पहले अपनी ट्रेन या फ्लाइट की समय सारणी को पहले ही चेक करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *